निम्नलिखित समस्याओं में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी भी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिए।
एक आयत का क्षेत्रफल $9$ वर्ग इकाई कम हो जाता है,यदि उसकी लंबाई $5$ इकाई कम कर दी जाती है और चौड़ाई $3$ इकाई बढ़ा दी जाती है। यदि हम लंबाई को $3$ इकाई और चौड़ाई को $2$ इकाई बढ़ा दें,तो क्षेत्रफल $67$ वर्ग इकाई बढ़ जाता है। आयत की विमाएँ ज्ञात कीजिए।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(A) माना कि आयत की लंबाई $x$ इकाई और चौड़ाई $y$ इकाई है।
क्षेत्रफल $= x y$
प्रथम शर्त के अनुसार:
$(x - 5)(y + 3) = xy - 9$
$xy + 3x - 5y - 15 = xy - 9$
$3x - 5y = 6$ ...$(1)$
दूसरी शर्त के अनुसार:
$(x + 3)(y + 2) = xy + 67$
$xy + 2x + 3y + 6 = xy + 67$
$2x + 3y = 61$ ...$(2)$
वज्र-गुणन विधि का उपयोग करके समीकरण $(1)$ और $(2)$ को हल करने पर:
$\frac{x}{(-5)(-61) - (3)(-6)} = \frac{y}{(-6)(2) - (-61)(3)} = \frac{1}{(3)(3) - (-5)(2)}$
$\frac{x}{305 + 18} = \frac{y}{-12 + 183} = \frac{1}{9 + 10}$
$\frac{x}{323} = \frac{y}{171} = \frac{1}{19}$
$x = \frac{323}{19} = 17$
$y = \frac{171}{19} = 9$
अतः,लंबाई $17$ इकाई और चौड़ाई $9$ इकाई है।

Explore More

Similar Questions

एक प्रतियोगी परीक्षा में,प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए $\frac{1}{2}$ अंक काट लिया जाता है। जयंती ने $120$ प्रश्नों के उत्तर दिए और $90$ अंक प्राप्त किए। उसने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए?

रैखिक समीकरणों के युग्म $x+y=2$ और $2x-y=1$ के हल को निरूपित करने वाले बिंदु से गुजरने वाली एक रेखा का समीकरण लिखिए। हम ऐसी कितनी रेखाएँ ज्ञात कर सकते हैं?

समीकरणों के युग्म $\frac{2}{x} + \frac{3}{y} = 3$ और $\frac{3}{x} + \frac{2}{y} = 7$ के लिए,$\frac{3}{x} + \frac{3}{y}$ का मान ज्ञात कीजिए।

यदि रैखिक समीकरणों का एक युग्म संगत है,तो रेखाएँ होंगी

पथिक अपने घर जाने के लिए $600 \, km$ की दूरी आंशिक रूप से ट्रेन द्वारा और आंशिक रूप से कार द्वारा तय करता है। यदि वह $120 \, km$ ट्रेन से और शेष दूरी कार से तय करता है,तो उसे $8$ घंटे लगते हैं। यदि वह $200 \, km$ ट्रेन से और शेष दूरी कार से तय करता है,तो उसे $20$ मिनट अधिक लगते हैं। ट्रेन और कार की गति ज्ञात कीजिए।

Difficult
View Solution

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo