मीनार के पाद से भवन के शिखर का उन्नयन कोण $30^{\circ}$ है और भवन के पाद से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण $60^{\circ}$ है। यदि मीनार $50\, m$ ऊँची हो,तो भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) माना $AB$ भवन है और $CD$ मीनार है।
$\triangle CDB$ में,
$\frac{CD}{BD} = \tan 60^{\circ}$
$\frac{50}{BD} = \sqrt{3}$
$BD = \frac{50}{\sqrt{3}}$
$\triangle ABD$ में,
$\frac{AB}{BD} = \tan 30^{\circ}$
$AB = BD \times \tan 30^{\circ} = \frac{50}{\sqrt{3}} \times \frac{1}{\sqrt{3}} = \frac{50}{3} = 16 \frac{2}{3} \, m$
अतः,भवन की ऊँचाई $16 \frac{2}{3} \, m$ है।

Explore More

Similar Questions

जमीन पर एक बिंदु से पहाड़ी की चोटी का उन्नयन कोण $30^\circ$ है। पहाड़ी की ओर $30 \, m$ चलने के बाद,उन्नयन कोण $45^\circ$ हो जाता है। पहाड़ी की ऊँचाई क्या है? ($m$ में)

Difficult
View Solution

एक खंभा जमीन पर तिरछा खड़ा है और जमीन के साथ $60^{\circ}$ का कोण बनाता है। दोपहर के समय,खंभे की छाया की लंबाई $3 \, m$ है। खंभे की लंबाई $m$ में ज्ञात कीजिए।

एक सीढ़ी दीवार के सहारे इस प्रकार टिकी है कि उसका ऊपरी सिरा दीवार को $3 \, m$ की ऊँचाई पर स्पर्श करता है और सीढ़ी जमीन के साथ $30^{\circ}$ का कोण बनाती है। सीढ़ी की लंबाई $m$ में ज्ञात कीजिए।

एक मीनार की ऊँचाई $30 \ m$ है। जब सूर्य का उन्नयन कोण $45^\circ$ हो,तो मीनार की छाया की लंबाई ज्ञात कीजिए। ($m$ में)

नदी के किनारे स्थित मंदिर के शिखर का उन्नयन कोण नदी के दूसरे किनारे पर मंदिर के ठीक सामने स्थित एक बिंदु से $30^{\circ}$ है। यदि मंदिर की ऊँचाई $20 \ m$ है,तो नदी की चौड़ाई $\ldots \ldots \ldots \ldots \ m$ है।

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo