$E$ समलंब चतुर्भुज $ABCD$ की भुजा $AD$ का मध्य-बिंदु है,जिसमें $AB \parallel DC$ है। $E$ से होकर जाने वाली और $AB$ के समांतर रेखा $BC$ को $F$ पर प्रतिच्छेद करती है। दर्शाइए कि $F$,$BC$ का मध्य-बिंदु है।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) दिया है: एक समलंब चतुर्भुज $ABCD$ जिसमें $AB \parallel DC$ है और $E$,भुजा $AD$ का मध्य-बिंदु है। साथ ही,$EF \parallel AB$ है।
सिद्ध करना है: $F$,$BC$ का मध्य-बिंदु है।
रचना: $AC$ को मिलाइए जो $EF$ को $O$ पर प्रतिच्छेद करती है।
उपपत्ति: $\triangle ADC$ में,$E$,$AD$ का मध्य-बिंदु है और $EF \parallel DC$ है।
$[\because EF \parallel AB \text{ और } DC \parallel AB \Rightarrow AB \parallel EF \parallel DC]$
$\therefore O$,$AC$ का मध्य-बिंदु है। [मध्य-बिंदु प्रमेय का विलोम]
अब,$\triangle CAB$ में,$O$,$AC$ का मध्य-बिंदु है और $OF \parallel AB$ है।
$\Rightarrow OF$,$BC$ को समद्विभाजित करता है [मध्य-बिंदु प्रमेय का विलोम]।
अर्थात $F$,$BC$ का मध्य-बिंदु है।
इति सिद्धम्।

Explore More

Similar Questions

$\Delta PQR$ में,$A$,$B$ और $C$ क्रमशः $PQ$,$QR$ और $RP$ के मध्य-बिंदु हैं। यदि $\Delta ABC$ का परिमाप $18.6 \, cm$ है,तो $\Delta PQR$ का परिमाप $\ldots \ldots \ldots cm$ है।

$\Delta ABC$ में,$AD$ एक माध्यिका है,$M$ और $N$ क्रमशः $BD$ और $MD$ के मध्य-बिंदु हैं। यदि $\operatorname{ar}(AND) = 20\, cm^2$ है,तो $\operatorname{ar}(ABC) = \dots cm^2$.

$\Delta ABC$ में,$AD$ एक माध्यिका है और $E$,$AD$ का मध्य-बिंदु है। $BE$ को आगे बढ़ाने पर यह $AC$ को $F$ पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि $AF = \frac{1}{3} AC$।

दर्शाइए कि एक समचतुर्भुज की भुजाओं के मध्य-बिंदुओं को क्रम से मिलाने पर बनने वाला चतुर्भुज एक आयत होता है।

Difficult
View Solution

समलंब चतुर्भुज $ABCD$ में,$AB || CD$ है। बिंदु $P$ और $Q$ क्रमशः $AD$ और $BC$ के मध्य-बिंदु हैं। यदि $AB = 18 \, cm$ और $PQ = 15 \, cm$ है,तो $CD = \dots \, cm$.

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo