एक इलेक्ट्रीशियन को $5\, m$ ऊंचे खंभे पर एक विद्युत खराबी की मरम्मत करनी है। मरम्मत का काम करने के लिए उसे खंभे के शिखर से $1.3\, m$ नीचे एक बिंदु तक पहुँचना है (आकृति देखिए)। उसे कितनी लंबी सीढ़ी का प्रयोग करना चाहिए कि जब वह क्षैतिज से $60^{\circ}$ के कोण पर झुकी हो,तो वह अपेक्षित स्थिति तक पहुँच सके? साथ ही,खंभे के पाद से कितनी दूरी पर उसे सीढ़ी का पाद रखना चाहिए? ($\sqrt{3}=1.73$ लीजिए)

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) आकृति में,इलेक्ट्रीशियन को खंभे $AD$ पर बिंदु $B$ तक पहुँचना है।
अतः,
$BD = AD - AB = (5 - 1.3)\, m = 3.7\, m$
यहाँ,$BC$ सीढ़ी को दर्शाता है। हमें इसकी लंबाई ज्ञात करनी है,अर्थात् समकोण त्रिभुज $BDC$ का कर्ण।
अब,हम त्रिकोणमितीय अनुपात $\sin 60^{\circ}$ पर विचार करते हैं।
अतः,$\frac{BD}{BC} = \sin 60^{\circ}$ या $\frac{3.7}{BC} = \frac{\sqrt{3}}{2}$
इसलिए,$BC = \frac{3.7 \times 2}{\sqrt{3}} = \frac{7.4}{1.73} \approx 4.28\, m$.
अर्थात्,सीढ़ी की लंबाई $4.28\, m$ होनी चाहिए।
अब,$\frac{DC}{BD} = \cot 60^{\circ} = \frac{1}{\sqrt{3}}$.
अर्थात्,$DC = \frac{3.7}{\sqrt{3}} = \frac{3.7}{1.73} \approx 2.14\, m$.
इसलिए,उसे सीढ़ी का पाद खंभे से $2.14\, m$ की दूरी पर रखना चाहिए।

Explore More

Similar Questions

एक सीढ़ी दीवार के सहारे टिकी हुई है। यह जमीन के साथ $45^{\circ}$ का कोण बनाती है और दीवार पर $10 \, m$ की ऊँचाई तक पहुँचती है। सीढ़ी की लंबाई और सीढ़ी के निचले सिरे तथा दीवार के आधार के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।

Difficult
View Solution

$1.5 \, m$ लंबा एक लड़का $30 \, m$ ऊँची एक इमारत से कुछ दूरी पर खड़ा है। जब वह इमारत की ओर चलता है,तो उसकी आँखों से इमारत के शिखर का उन्नयन कोण $30^{\circ}$ से बढ़कर $60^{\circ}$ हो जाता है। उसके द्वारा इमारत की ओर तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।

Difficult
View Solution

एक सीढ़ी दीवार पर $3\, m$ की ऊँचाई तक पहुँचने के लिए दीवार पर टिकी हुई है। यदि सीढ़ी जमीन के साथ $30^{\circ}$ का कोण बनाती है,तो सीढ़ी की लंबाई ........$m$ है।

$100 \, m$ ऊँचे प्रकाश-स्तंभ (lighthouse) से एक ही दिशा में दो नावें लंगर डाले हुए हैं। प्रकाश-स्तंभ के शीर्ष से नावों के अवनमन कोण $30^{\circ}$ और $45^{\circ}$ हैं। इन दोनों नावों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए ($m$ में)।

एक $10\,m$ लंबी सीढ़ी को इस प्रकार रखा गया है कि उसका निचला सिरा दीवार के आधार से $5\,m$ दूर है। सीढ़ी द्वारा दीवार के साथ और फर्श के साथ बनाए गए कोण ज्ञात कीजिए।

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo