(N/A) आप देख सकते हैं कि:
$(i)$ बिंदु $A$,$y$-अक्ष से $+4$ इकाई की दूरी पर है और $x$-अक्ष से $0$ दूरी पर है। इसलिए,$A$ का $x$-निर्देशांक $4$ है और $y$-निर्देशांक $0$ है। अतः,$A$ के निर्देशांक $(4, 0)$ हैं।
(ii) बिंदु $B$,मूल बिंदु से $3$ इकाई की दूरी पर $y$-अक्ष पर स्थित है। इसलिए,$x$-निर्देशांक $0$ है और $y$-निर्देशांक $3$ है। अतः,$B$ के निर्देशांक $(0, 3)$ हैं।
(iii) बिंदु $C$,मूल बिंदु से बाईं ओर $5$ इकाई की दूरी पर $x$-अक्ष पर स्थित है। इसलिए,$x$-निर्देशांक $-5$ है और $y$-निर्देशांक $0$ है। अतः,$C$ के निर्देशांक $(-5, 0)$ हैं।
(iv) बिंदु $D$,मूल बिंदु से नीचे $4$ इकाई की दूरी पर $y$-अक्ष पर स्थित है। इसलिए,$x$-निर्देशांक $0$ है और $y$-निर्देशांक $-4$ है। अतः,$D$ के निर्देशांक $(0, -4)$ हैं।
$(v)$ बिंदु $E$,मूल बिंदु से $\frac{2}{3}$ इकाई की दूरी पर $x$-अक्ष पर स्थित है। इसलिए,$x$-निर्देशांक $\frac{2}{3}$ है और $y$-निर्देशांक $0$ है। अतः,$E$ के निर्देशांक $(\frac{2}{3}, 0)$ हैं।