एक क्रिकेट गेंद को $28 \; m/s$ की गति से क्षैतिज के साथ $30^{\circ}$ के कोण पर फेंका जाता है। गणना कीजिए:
$(a)$ अधिकतम ऊँचाई,
$(b)$ गेंद को उसी स्तर पर वापस आने में लगा समय,और
$(c)$ फेंकने वाले से उस बिंदु तक की दूरी जहाँ गेंद उसी स्तर पर वापस आती है।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) अधिकतम ऊँचाई $h_{m} = \frac{(v_{0} \sin \theta_{0})^{2}}{2g} = \frac{(28 \sin 30^{\circ})^{2}}{2 \times 9.8} = \frac{14 \times 14}{19.6} = 10.0 \; m$ द्वारा दी जाती है।
$(b)$ उसी स्तर पर वापस आने में लगा समय (उड्डयन काल) $T_{f} = \frac{2 v_{0} \sin \theta_{0}}{g} = \frac{2 \times 28 \times \sin 30^{\circ}}{9.8} = \frac{28}{9.8} \approx 2.86 \; s$ ($2.9 \; s$ के रूप में)।
$(c)$ क्षैतिज परास $R = \frac{v_{0}^{2} \sin 2\theta_{0}}{g} = \frac{28^{2} \times \sin 60^{\circ}}{9.8} = \frac{784 \times 0.866}{9.8} \approx 69.28 \; m$ ($69 \; m$ के रूप में)।

Explore More

Similar Questions

प्रक्षेप्य (projectile) के पथ के उच्चतम बिंदु पर,इसकी

प्रक्षेप्य का प्रक्षेपपथ होता है

एक पत्थर को जमीन से $50 \ m/s$ के वेग से क्षैतिज के साथ $30^{\circ}$ के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है, जो $3 \ s$ के बाद एक दीवार को पार करता है। तो दीवार के आगे वह क्षैतिज दूरी क्या है जहाँ पत्थर जमीन से टकराता है $(g = 10 \ m/s^2)$ ($m$ में)

एक कण को जमीन से $u$ गति और क्षैतिज के साथ $\theta$ कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। यदि यह $t_1$ और $t_2$ समय पर जमीन से समान ऊंचाई पर है,तो $t_1$ से $t_2$ समय अंतराल में इसका औसत वेग ......... है।

जमीन पर लगा एक पानी का फव्वारा अपने चारों ओर पानी छिड़कता है। यदि फव्वारे से निकलने वाले पानी की गति $v$ है,तो फव्वारे के चारों ओर का कुल क्षेत्रफल जो गीला हो जाता है,वह है:

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo